Sunday, May 28, 2023
HomeStates2100 किलोमीटर की यात्रा पर निकलेंगे सीएम मनोहर लाल, लेंगे ‘जन आशीर्वाद’

2100 किलोमीटर की यात्रा पर निकलेंगे सीएम मनोहर लाल, लेंगे ‘जन आशीर्वाद’

Date:

चंडीगढ़। 18 अगस्त को पंचकूला से मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा रवाना होगी। यात्रा से पहले कालका स्थित सब्जी मंडी में विशाल जनसभा होगी, जिसमें सीएम मनोहर लाल, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, समेत हरियाणा कैबिनेट के मंत्री मौजूद रहेंगे। 17 अगस्त को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यात्रा के बारे में जानकारी दी।

  • 18 अगस्त सुबह 8 बजे सीएम मनोहर लाल जन आशीर्वाद यात्रा पर निकल रहे हैं।
  • 18 अगस्त को कालका स्थित सब्जी मंडी में विशाल जनसभा के बाद शुरू होगी यात्रा।
  • जन आशीर्वाद यात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर, इसके अलावा हरियाणा के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे।
  • यह यात्रा 3-3 दिन के 5 चरणों में चलेगी
  • 18 अगस्त से 6 सितम्बर तक यात्रा चलेगी
  • यात्रा का समापन 8 सितम्बर को रोहतक में होगा
  • 18 अगस्त को यह यात्रा कालका से पंचकूला, नारायणगढ़, साढोरा, जगाधरी, यमुनानगर पहुंचेगी।
  • रोजाना यह यात्रा 150 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
  • प्रत्येक दिन औसतन 40 कार्यक्रम होंगे जिनमे सीएम जनता से मिलेंगे।
  • कुल 2100 किलोमीटर की यह यात्रा होगी।

Latest stories

Related Stories