Thursday, June 1, 2023
HomeStates1 महीने में ही टूटा BSP और JJP का गठबंधन, मायावती और...

1 महीने में ही टूटा BSP और JJP का गठबंधन, मायावती और दुष्यंत ने किया Tweet

Date:

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ही बसपा और जेजेपी का गठबंधन टूट गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जेजेपी के साथ अब हमारा गठबंधन नहीं है और वे विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे।

दुष्यंत ने मायावती के फैसले पर कहा कि हमारी पार्टी ने बसपा को पूरा सम्मान दिया। दुष्यंत ने कहा कि 11 अगस्त को दिल्ली में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उसी समय तय हुआ था जेजेपी 50 और बसपा 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती ने गठबंधन तोड़ने की ऐलान कर दिया। आपको बता दें कि इसके पहले मायावती ने इनेलो के साथ भी गठबंधन किया था, लेकिन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर खुद ही उसे तोड़ने का ऐलान किया था।

अभय चौटाला और अजय चौटाला परिवार और पार्टी को एक करने के लिए हरियाणा के खापें भूमिका निभा रही हैं। अभय चौटाला के बाद दुष्यंत चौटाला ने भी परिवार के एक होने के संकेत दिए थे।

हरियाणा में बसपा ने 1998 में इनेलो के साथ गठबंधन किया था। 2009 में कुलदीप बिश्नोई की हरियाणा जनहित कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। मई 2018 में फिर से इंडियन नेशनल लोकदल के साथ मिलकर चलने का फैसला किया, लेकिन यह गठबंधन 9 महीने बाद ही टूट गया। फरवरी 2019 में राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का साथ बसपा ने गठबंधन करने का मन बनाया, लेकिन यह गठबंधन भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया।

Latest stories

Related Stories