Monday, March 27, 2023
HomeनेशनलWeather Update 31 January : पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानों में बढ़ाई...

Weather Update 31 January : पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानों में बढ़ाई ठंड

Date:

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Weather Update 31 January ) : पहाड़ी राज्यों में लगातार चल रही बर्फबारी के चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो दिन काफी ज्यादा बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे सैकड़ों सड़कें बाधित होने के चलते जिंदगी मानो थम सी गई है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में चल रही ठंडी हवाआें ने लोगों को परेशान कर दिया है।

इन्हीं हवाओं के चलते देश की राजधानी दिल्ली व यूपी सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के चलते ठंड में पहले से थोड़ा इजाफा हो गया है। आज हालांकि हरियाणा, पंजाब व क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में धूप खिली है जिससे कड़ाके की ठंड से राहत है। कुछ हिस्सों में सुबह-शाम शीतलहर है। उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बाधित हैं। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश हो रही है।

भारी बारिश व बर्फबारी का आरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज भी कई जगह के लिए भी भारी बारिश और बर्फबारी का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में ओलावृष्टि का भी येलो अलर्ट है। राजस्थान में कल हुई ओलावृष्टि के कारण फसलें बर्बाद हो गई हैं। इसी के साथ मौसम विभाग ने पहाड़ों पर तीन हजार मीटर से ऊपर के इलाकों में एवलांच का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के लाहौल स्पीति में हिमस्खलन से चंद्रभागा नदी का बहाव दो घंटे रुका रहा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: मैंने हिंसा देखी है, सही है : राहुल गांधी

ये भी पढ़ें: देशवासियों को सतर्क रहने की जरूरत : नरेंद्र मोदी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Latest stories

Related Stories