Saturday, March 25, 2023
HomeनेशनलWeather Update 12 March : देश में बढ़ रही गर्मी, कई राज्यों...

Weather Update 12 March : देश में बढ़ रही गर्मी, कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के नजदीक पहुंचा

Date:

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Weather Update 12 March) : मार्च के मध्य में ही देश के अधिकांश हिस्सों में सूर्य देव अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर चुके हैं। ज्यादात्तर हिस्सों में तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। हरियाणा व पंजाब का तापमान भी 30 डिग्री के ऊपर जा रहा है। मौसम विज्ञानिक भी इस बात की चेतावनी दे चुके हैं कि इस साल गर्मी अपेक्षाकृत ज्यादा रहेगी।

इस बार गर्मी एडवांस में शुरू हुई थी और फरवरी पिछले 146 साल में सबसे ज्यादा गर्म रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज कर्नाटक व गुजरात में तापमान 37 से 38 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व ओडिशा आदि राज्यों में भी पारा 30 से 35 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

दिल्ली में आज और कल बादल रहने व हल्की बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार मार्च के मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। दिल्ली में आज और कल आसमान में बादल छाए नजर आएंगे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तेज बारिश की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं, अगले सप्ताह मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में तेज गरज के साथ हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कल से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने का अनुमान

स्काइमेट वेदर का कहना है कि उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश व आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 13 मार्च से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने के आसार है। क्षेत्र में आज से हल्की बारिश शुरू होगी और अगले कल से ये सिलसिला और अधिक बढ़ेगा। 13 से 15 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हिमपात हो सकता है। अगले 2 दिन तक देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और उसके बाद गिरावट आ सकती है।

Latest stories

Related Stories