Monday, March 27, 2023
HomeWorldTerrorist attack in Peshawar : पेशावर में आतंकी हमला, 29 की मौत

Terrorist attack in Peshawar : पेशावर में आतंकी हमला, 29 की मौत

Date:

इंडिया न्यूज, पेशावर (Terrorist attack in Peshawar ): पाकिस्तान क प्रमुख शहर पेशावर में एक मस्जिद में आतंकी हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हमले में 29 लोगों (मृतकों में ज्यादातर पुलिस कर्मी ) के मारे जाने की सूचना है और 180 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

पेशावर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमला पेशावर में स्थि पुलिस लाइंस में बनी मस्जिद में किया गया है। हमले के बाद पुलिस और सेना ने मिलकर पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और कार्रवाई की जा रही है। यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

23 दिसंबर 2022 को इस्लामाबाद में हुआ था हमला

ज्ञात रहे कि पिछले वर्ष के अंतिम दिनों में 23 दिसंबर 2022 को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक फिदायीन हमला हुआ था जिसमें एक पुलिस वाले की मौत हो गई थी। साथ ही इसमें 10 लोग घायल भी हुए थे। जिसके बाद से पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी थी। लेकिन अब करीब एक माह बाद ही एक बार फिर से बड़ा हमला किया गया है।

ये भी पढ़ें: मैंने हिंसा देखी है, सही है : राहुल गांधी

ये भी पढ़ें: उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं से लौटी ठंड

Connect With Us : Twitter, Facebook

Latest stories

Related Stories