इंडिया न्यूज, वर्जीनिया (Student Shoot his Teacher ) : अमेरिका में गन कल्चर के चलते हिंसक वारदात होना लगातार जारी है। ताजा मामला ऐसा है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाएगे। दरअसल वर्जीनिया के न्यूपोर्ट न्यूज शहर के एक स्कूल में एक छह साल के बच्चे ने अपनी टीचर पर इसलिए गोली चला दी क्योंकि टीचर ने उसे पढ़ाई के लिए डांट लगाई थी।
पुलिस ने टीचर को गोली मारने के बाद एक छह वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार जिस स्कूल में यह वारदात हुई वह न्यूपोर्ट न्यूज शहर का रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल था। स्कूल में सबकुछ सामान्य तरीके से चल रहा था। इसी दौरान स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे के बाद गोलीबारी हुई। यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चे ने बंदूक कैसे प्राप्त की, लेकिन अधिकारी ने बताया कि यह घटना एक एक्सीडेंटल शूटिंग नहीं थी।
टीचर की हालत गंभीर लेकिन स्थिर
इस गोलीबारी की घटना में घायल 30 वर्षीय टीचर की हालत अभी गंभीर बनी हुई है ओर वह अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को कक्षा एक में पढ़ने वाले इस छात्र को शिक्षिका ने पढ़ाई के लिए डांट लगाई थी। न्यूपोर्ट न्यूज शहर की पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि रिचनेक एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की घटना में हालांकि कोई छात्र जख्मी नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें : Terrorist attack in Pakistan : आतंकवादी हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल