Monday, March 27, 2023
HomeनेशनलRussia Ukraine War Update 3 February : रूस के साथ मॉर्डन वार...

Russia Ukraine War Update 3 February : रूस के साथ मॉर्डन वार पूरी तरह से अलग होगा : पुतिन

Date:

यूक्रेन की मदद करने पर जर्मनी व अन्य देशों को रूस की धमकी

इंडिया न्यूज, मास्को (Russia Ukraine War Update 3 February): रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लगभग एक साल हो चुका है। रूस ने जब 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की तो उसने दावा किया था कि वह मात्र आठ दिन में यूक्रेन पर पूरी तरह से कब्जा कर लेगा। रूस के खिलाफ मदद के लिए अमेरिका और यूरोपीय संघ आ गया। सभी ने मिलकर यूक्रेन की मदद की जिसका परिणाम यह निकला की लगभग एक साल बाद भी रूसी सेना यूक्रेन पर कब्जा नहीं कर पाई है। वहीं उल्टा रूस को आर्थिक, राजनीतिक और सैनिक मोर्चे पर काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है।

गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति ने जारी किया बयान

रूस के खिलाफ यूक्रेन को लैपर्ड टैंक देने के जर्मनी के फैसले पर कड़ा रुख अपनाते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस को धमकाने वाले किसी भी देश के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने जर्मनी के यूक्रेन को टैंक देने के वादे पर भी नाराजगी जताई।

पुतिन ने कहा कि हमें फिर से जर्मन लेपर्ड टैंक से खतरा है, लेकिन रूस के साथ एक मॉर्डन वॉर पूरी तरह से अलग होगा। उन्होंने ये बात स्टेलिनग्रैड में 80 साल पहले नाजी सैनिकों के खिलाफ रेड आर्मी की जीत को लेकर आयोजित एक समारोह में कही।

ये भी पढ़ें: म्यांमार में आम लोगों को निशाना बना रही सेना

ये भी पढ़ें:  अमेरिका के मोंटाना में उड़ रहा चीन का बैलून

Connect With Us : Twitter, Facebook

Latest stories

Related Stories