इंडिया न्यूज, Haryana (International Gita Mahotsav 2022) : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में सुबह पहुंची, जहां प्रदेश राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका भव्य स्वागत किया।

इसके बाद राष्ट्रपति ने “अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022” का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू ने महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग पवित्र तीर्थ स्थल पर नारियल भेंट कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर राज्यपाल, सीएम सहित स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी मौजूद रहे।

दोपहर बाद दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
इसके बाद राष्ट्रपति NIT के लिए निकल गई हैं। यहां लंच करने के बाद वे दीक्षांत समारोह में शामिल हाेंगी। यहां वे बच्चों को डिग्रियां प्रदान करेंगी और साथ ही बच्चों को संबोधित करेंगी।

ये भी पढ़ें : International Gita Mahotsav 2022 : राष्ट्रपति मुर्मू ने किया अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का विधिवत शुभारंभ