इंडिया न्यूज, New Delhi (PM on Himachal Assembly Election) : भारी बारिश के कारण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का हिमाचल दौरा रद हो गया। जिस कारण पीएम मोदी हिमाचलवासियों से वर्चुअली जुड़े। पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल न आने का मलाल है लेकिन उनका स्रेह हमेशा हिमाचल के लोगों के साथ है।
उन्होंने कहा कि वर्षा से बचकर रहें और आराम से घर जाएं। सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अस्थिर सरकारों के कारण ही देश आगे नहीं बढ़ पाया। लेकिन अब देश में स्थिर सरकार है। मालूम रहे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे, लेकिन ऐन मौके पर भारी बारिश शुरू हो गई।
वहीं मोदी के संबोधन से पहले मंडी में बारिश शुरू हो गई जिस पर यहां मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं ने बारिश से बचने के लिए कुर्सियां ही सिर पर उठा लीं। फिलहाल वर्चुअली पीएम ने हिमाचल में चुनावी शंखनाद कर दिया है।
एम्स हिमाचल के लिए बड़ी सौगात
पीएम ने कहा कि कृषि बागवानी में हिमाचल और आगे बढ़ेगा। एम्स भी हिमाचल के लिए बड़ी सौगात है। 8 लाख परिवारों को नल से जल मिला। युवा पीढ़ी का सहयोग ऐसे ही बना रहेगा। इतना हीं नहीं उन्होंने यह भी कहा कि कोविड दौर में जो काम हिमाचल ने किया, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन का काम तेजी के साथ चल रहा है।
PM on Himachal Assembly Election : देवधुन से गूंज उठा था पड्डल मैदान
पीएम मोदी के हेलीकाप्टर की लैंडिंग से पहले बजंतरियों ने देवधुन बजाकर देवता कमरुनाग का आह्वान किया। इस दौरान पड्डल मैदान देव ध्वनि से गूंज उठा। एक साथ सौ से अधिक बजंतरियों ने देव धुन बजाई जिस कारण यहां का पंडाल का नजारा ही कुछ अलग था।
जानिए हिमाचल में कब होंगे विधानसभा चुनाव
हिमाचल की धरा पर नवंबर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। माना जा रहा है नवरात्रों पर भाजपा की ओर से टिकट की घोषण की जा सकती है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में आदर्श चुनाव आचार संहिता लगना तय है।
ये भी पढ़ें : Ankita Bhandari Murder Case : 5 दिनों बाद मिला शव, जानें क्यों किया मर्डर
ये भी पढ़ें : Farmers Protest Update : खरीद का आश्वासन मिला, किसानों ने खोला जाम