इंडिया न्यूज, Jammu (Mata Vaishno Devi): माता वैष्णो देवी दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है जिस कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने कहा कि यात्रा के दौरान हुई बर्फबारी को देख वे काफी उत्साहित हैं वहीं एक श्रद्धालु कहना है कि माता ने हमारी मनोकामना पूर्ण की है।
माँ वैष्णो देवी जी के दरबार में 2023 की पहली बर्फबारी ❤️
13 जनवरी 2023
🙏 जय माता दी 🙏🌹 pic.twitter.com/ad7o3ZE6qj— Weatherman Shubham (@shubhamtorres09) January 13, 2023
कई ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी जारी
जानकारी के अनुसार माता के त्रिकुट पर्वत स्थित मां वैष्णो देवी दरबार सहित भैरों घाटी में शुक्रवार सुबह बर्फबारी हुई। बता दें कि घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया था, इसके अलावा गुलमर्ग, पहलगाम और कश्मीर के कई ऊंचे इलाकों में हिमपात जारी है।
यह भी पढ़ें : Ganga Vilas Cruise Live Updates : पीएम ने हरी झंडी दिखा गंगा विलास क्रूज को किया रवाना