Monday, March 27, 2023
HomeनेशनलJaya Kishori : कोलकाता में रहने वाले शख्स से ही शादी करेंगी...

Jaya Kishori : कोलकाता में रहने वाले शख्स से ही शादी करेंगी : जया किशोरी

Date:

इंडिया न्यूज, Madhya Pradesh (Jaya Kishori) : मोटिवेशन स्पीकर और प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी (27) की शादी को लेकर हर कोई उत्सुक रहता है। हर कोई जानना चाहता है कि वह कब और किससे शादी करेंगी। ऐसे में जया किशोरी ने पहली बार खुलासा करते हुए अपनी नई प्रतिक्रिया दी है।

Jaya Kishori
Jaya Kishori

जानकारी के अनुसार जया किशोरी मध्यप्रदेश के नागदा में भागवत महापुराण कथा करने पहुंची हुई हैं। इस दौरान वे मीडिया से भी रू-ब-रू हुई। जया किशोरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए विवाह को अहम संस्कार बताया। जया का कहना है कि अगर जीवनसाथी समझदार हो तो जीवन में कभी भी अकेलापन नहीं आ सकता है।

Jaya Kishori
Jaya Kishori

शादी करने के सवाल पर जया किशोरी ने कहा कि वह कोलकाता निवासी शख्स के साथ ही विवाह करेंगी। जया का मानना है कि वह अपने माता-पिता से अलग नहीं होना चाहती। जया ने यह भी कहा कि अगर लड़का किसी और शहर का हुआ तो लिहाजा उन्हें अपने माता-पिता से दूर होना पड़ेगा। इतना ही नहीं जया का यह भी कहना था कि अगर शादी दूसरे शहर में होती तो वह अपने माता-पिता को भी वहां ले जाएंगी।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Latest stories

Related Stories