Friday, March 24, 2023
HomeनेशनलGirl Married Lord Krishna : युवती ने भगवान श्री कृष्ण संग लिए...

Girl Married Lord Krishna : युवती ने भगवान श्री कृष्ण संग लिए फेरे

Date:

इंडिया न्यूज, Uttar Pradesh (Girl Married Lord Krishna) : उत्तरप्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे कि क्या ऐसा भी हो सकता है। जी हां, आपको बता दें कि यहां एक युवती ने किसी युवक से नहीं बल्कि भगवान श्री कृष्ण से ही शादी कर ली। शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ की गई। यहां तक की लड़की के माता-पिता ने कन्यादान भी किया है। बारातियों को बड़ी दावत भी दी गई।

श्रीकृष्ण से रचाई युवती ने शादी

Girl Married Lord Krishna
Girl Married Lord Krishna

जिले में जिस किसी को भी इस शादी के बारे में पता चला तो हर कोई हैरान भी हो गया। बता दें कि शादी के लिए विशेषतौर पर मंडप तैयार किया गया और सभी रस्में की गईं। इतना ही नहीं भगवान कृष्ण की बारात विवाह स्थल पहुंची जहां नाच-गा रहे बारातियों का भव्य स्वागत भी किया गया।

भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन है युवती

Girl Married Lord Krishna
Girl Married Lord Krishna

शादी की सभी रस्मों को देखते हुए बिदाई के लिए दुल्हन श्रीकृष्ण की प्रतिमा को हाथ में लिए अपने रिश्तेदार के गांव पहुंची। उसके बाद श्रीकृष्ण को अपने साथ मायके ले आई। जानकारी आई है कि उक्त युवती पिछले वर्ष वृंदावन में गई थी। तभी से वह कृष्ण भक्ति में लीन है। फिर जब युवती ने शादी की बात की तो माता-पिता ने अपनी बेटी की बात मानी और मन रखने के लिए बेटी का विवाह भगवान कृष्ण से कर दिया। युवती का नाम रक्षा है जिसने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है और अब LLB कर रही है।

यह भी पढ़ें : Supreme Court on Ram Rahim Real-Fake : राम रहीम असली-नकली मामले की याचिका खारिज

Latest stories

Related Stories