Friday, March 24, 2023
HomeनेशनलBharat Jodo Yatra Punjab Live Updates : राहुल गांधी की सुरक्षा में...

Bharat Jodo Yatra Punjab Live Updates : राहुल गांधी की सुरक्षा में 2 बार सेंध

Date:

इंडिया न्यूज, Bharat Jodo Yatra Punjab Live Updates : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के बाद अब पंचाब में चल रही है। लेकिन यहां यात्रा के दौरान आज राहुल गांधी की सुरक्षा में 2 बार चूक का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि होशियारपुर में एक युवक भागते हुए आया और राहुल के गले लग गया। इतना ही नहीं इसके बाद एक संदिग्ध भी राहुल गांधी के काफी करीब पहुंच गया जिसे राहुल गांधी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना जा रहा है।

Bharat Jodo Yatra Punjab Live Updates
Bharat Jodo Yatra Punjab Live Updates

35 मिनट में 2 बार सुरक्षा में चूक

आपको जानकारी दे दें कि जिस समय एक अज्ञात युवक राहुल गांधी के गले लगा तो पंजाब कांग्रेस चीफ राजा वड़िंग की मदद से राहुल गांधी ने तुरंत उसे दूर हटाया। इसके बाद भी सुरक्षा में चूक थमी नहीं, गांव बस्सी में एक युवक सिर पर केसरी कपड़ा बांधा हुआ था वह राहुल के काफी करीब आ गया। जिसे सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पकड़ लिया। दोनों घटनाएं 35 मिनट के बीच में ही हुई।

जानिये इतना कड़ा है सुरक्षा चक्र

अगर आपको राहुल गांधी की पंजाब में सुरक्षा चक्र की जानकारी दें तो यहां देशभर में राहुल गांधी को सबसे ज्यादा सिक्योरिटी दी गई है। थ्री लेयर सुरक्षा में राहुल गांधी चल रहे हैं, जिसमें सबसे बाहर पंजाब पुलिस का घेरा बना हुआ, उसके बाद पंजाब पुलिस व स्टेट सीआईडी की रस्सी के साथ घेरे की सुरक्षा और अंत में राहुल की सिक्योरिटी है।

ये भी पढ़ें : Coronavirus Live Updates : मार्च 2020 के बाद आज सबसे कम आए केस

Connect With Us : Twitter, Facebook

Latest stories

Related Stories