Friday, March 24, 2023
HomeनेशनलBharat Jodo Yatra In Shrinagar : सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल के पास...

Bharat Jodo Yatra In Shrinagar : सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल के पास पहुंचे कई लोग

Date:

इंडिया न्यूज, श्रीनगर (Bharat Jodo Yatra In Shrinagar ): कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पड़ाव में है। यह यात्रा कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई थी और 30 जनवरी को यह श्रीनगर में खत्म हो रही है। राहुल गांधी ने आज जैसे ही बनिहाल से यात्रा शुरू की तो जल्द ही स्थिति पुलिस के हाथ से निकलती दिखी। राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा तोड़कर कई लोग उनके पास आ पहुंचे।

कोई आपात स्थिति बन पाती इससे पहले ही पुलिस ने यात्रा को रुकवा दिया। जब यात्रा रोकी गई उस समय तक मात्र एक किलोमीटर का रास्ता ही तय हुआ था। जिस समय यह यात्रा रोकी गई उस समय राहुल गांधी के साथ उमर अब्दुल्ला भी यात्रा में शामिल थे। पुलिस इन दोनों नेताओं को अपनी गाड़ी में बैठाकर अनंतनाग ले गई। हालांकि बाद में अन्य कांग्रेसी नेताओं ने यात्रा को जारी रखा।

राहुल की सुरक्षा में चूक को लेर कांग्रेस ने जताई नाराजगी

शुक्रवार सुबह राहुल गांधी के सुरक्षा घेरे में कई लोगों के घुस जाने से कांग्रेस नेता बहुत नाराज हैं। कांग्रेस नेताओं ने इसके लिए सीधे तौर पर श्रीनगर पुलिस को नाकाम बताया है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस अधिकारी इस सबके लिए जिम्मेदार हैं।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Latest stories

Related Stories