Monday, March 27, 2023
HomeनेशनलNashik Road Accident : निजी बस-ट्रक भिड़ंत में 10 की मौत

Nashik Road Accident : निजी बस-ट्रक भिड़ंत में 10 की मौत

Date:

इंडिया न्यूज, Maharashtra (Nashik Road Accident): महाराष्ट्र में नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह हुए एक हादसे ने बड़ा जानी नुकसान कर दिया। एक निजी बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। जानकारी सामने आई है कि कई श्रद्धालु मुंबई के पास से उल्हासनगर से शिरडी साईं बाबा के दर्शनों के लिए जा रहे थे।

एक लग्जरी बस में मौजूद थे 50 यात्री

जानकारी के अनुसार एक लग्जरी बस में 50 यात्री मौजूद थे। जब बस जा रही थी तो सिन्नर-शिरडी हाईवे पर गांव पाथेर के पास बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जहां 10 लोग मारे गए हैं वहीं कई लोगों को भी गंभीरावस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

ये लोग हादसे में मारे गए

आपको जानकारी दे दें कि हादसे में जो लोग मरे हैं, उनमें सात महिलाएं, 2 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : Sharad Yadav Passed Away : नहीं रहे जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव

Connect With Us : Twitter, Facebook

Latest stories

Related Stories