Monday, March 27, 2023
Homeकाम की बातCheese Garlic Bread Recipe: घर पर बनाएं चीज गार्लिक ब्रेड, झटपट बनने...

Cheese Garlic Bread Recipe: घर पर बनाएं चीज गार्लिक ब्रेड, झटपट बनने वाला यह नाश्ता बहुत पसंद आएगा

Date:

इंडिया न्यूज, (Cheese Garlic Bread Recipe):अभी तक आपने बाजार में मिलने वाली चीज गार्लिक ब्रेड ही खाई होगी। लोग इसे घर पर कम ही बनाते हैं। वजह है माइक्रोवेव या जरूरी चीजों की कमी। लेकिन, आप घर पर भी बड़ी आसानी से क्रिस्पी चीज गार्लिक ब्रेड बना सकते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाने में आपको ज्यादा सामग्री और समय की जरूरत नहीं होगी। बहुत ही कम सामग्री से हम आपको बताते हैं कि आप घर पर कैसे गार्लिक ब्रेड बना सकते हैं, जो कम समय में बन जाती है। खास बात तो ये है कि इसे बनाने के लिए आपको माइक्रोवेब की जरूरत भी नहीं है। आप इसे घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं। आईये आपको चीज गार्लिक ब्रेड बनाने की आसान सी रेसिपी बताते हैं।

चीज गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • ब्रेड
  • चीज
  • सॉल्ट बटर : डेढ़ सौ ग्राम
  • गार्लिक : 2 टेबल स्पून (ग्रेट किया हुआ)
  • ओरिगेनो : 1 टी-स्पून
  • चिली फ्लेक्स : 1 टी-स्पून
  • नमक :जरूरत पड़ने पर

चीज गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि

सबसे पहले बटर को एक बाउल में निकाल लीजिए। इसमें ओरिगैनो, ग्रेटेड गार्लिक और चिली फ्लेक्स मिला लें। इसमें आप चाहें तो चुटकी भर नमक एड कर सकते हैं। अब गैस पर एक पैन चढ़ाईये। ब्रेड के दो स्लाइस लीजिए और दोनों में एक-एक तरफ तैयार बटर को अच्छे से लगा दीजिए। अब दोनों ब्रेड की स्लाइस के बीच में चीज के स्लाइस रखें और इसे धीमी पर सेंकिए।

थोड़ी देर के लिए इसे ढंक दीजिए। ब्रेड को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेंकें और इस बात का ध्यान भी रखें कि चीज मेल्ट हो गई हो। तैयार गार्लिक ब्रेड को निकालें और गर्मागर्म सॉस, चटनी या फिर अपनी मनपसंद डिप के साथ बच्चों, मेहमान को परोसें और आप भी खाएं।

यह भी पढ़ें : Film Shehzada Release Date Changed: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ की बदली रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Connect With Us : Twitter, Facebook

Latest stories

Related Stories