Thursday, March 23, 2023
HomeHealth tipsDrink Water At Night : रात को सोने से पहले पानी सावधानी...

Drink Water At Night : रात को सोने से पहले पानी सावधानी से पीना चाहिए नहीं तो ये बीमारी हो सकती है

Date:

इंडिया न्यूज,(Tips To Drink Water At Night): पानी पीना सेहत के लिए बहुत जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा जरूरी है। पानी की कमी से कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। यही वजह है कि लोगों को रोजाना ढेर सारा पानी पीने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो रात को सोने से पहले खूब पानी पीते हैं और उन्हें लगता है कि उनके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। विशेषज्ञों के अनुसार रात को सोने से पहले सावधानी के साथ पानी पीना चाहिए। गलती करने से शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन आ सकती है।

रात को सोने से तुरंत पहले पानी पीना फायदेमंद नहीं होता है। आमतौर पर लोगों को सोने से करीब 1 घंटा पहले पानी पीना चाहिए। सोने से पहले दूध पीना फायदेमंद होता है। दूध पीने से आपको प्रोटीन मिलता है, जो सोते समय आपके शरीर को फायदा पहुंचाता है। अगर आपको प्यास लग रही है तो आप पानी पी सकते हैं, लेकिन बिना प्यास के पानी पीकर सोने से बचना चाहिए। ज्यादा पानी पीकर सोने से चेहरे और हाथ-पैरों में सूजन हो सकती है, जिसे वॉटर रिटेंशन या एडिमा कहते हैं।

कॉन्स्टिपेशन के मरीज करें ऐसा

कब्ज से पीड़ित लोग सोने से पहले थोड़ा पानी पी सकते हैं। हालांकि, उन्हें सुबह उठकर खाली पेट खूब पानी पीना चाहिए। इससे उन्हें समस्या से राहत मिलेगी और पाचन क्रिया दुरुस्त होगी। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि लोगों को रोजाना कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए, ताकि वे हाइड्रेटेड रहें और डिहाइड्रेशन की समस्या न हो। पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी है और गर्मियों में तो यह और भी जरूरी हो जाता है। किडनी स्टोन के मरीजों के लिए पानी बहुत फायदेमंद होता है।

रात को दूध पीना फायदेमंद

जानकारों के मुताबिक रात को सोने से पहले दूध पीना फायदेमंद माना जाता है। इससे डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है और कई बीमारियों से राहत मिलती है। कब्ज और गैस की समस्या से परेशान लोग रात को एक गिलास गुनगुने दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे थकान दूर होती है और अच्छी नींद आती है। आयुर्वेद में भी दूध पीने के लिए रात के समय को सबसे ज्यादा फायदेमंद बताया गया है।

यह भी पढ़ें : Khandvi Chaat Recipe: लंच के बाद भी भूख लगे तो बनाएं गुजराती फूड डिश खांडवी चाट

 Connect With Us : Twitter, Facebook

Latest stories

Related Stories