इंडिया न्यूज, Haryana News (Kushti Mahakumbh): हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में बुधवार से तीन दिवसीय रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के 16 राज्यों से 700 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान अंडर-15 और 20 आयु वर्ग के विभिन्न मुकाबले कराए जाएंगे। इसमें पूरे देश के पहलवान हिस्सा लेंगे। कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
24 से 26 अगस्त तक खेले जाएंगे मुकबाले
भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के मुकबाले 24 से 26 अगस्त तक खेले जाएंगे। इसमें फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन दोनों स्टाइल के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
कुश्ती के महाकुंभ में 16 राज्यों के पहलावान लेंगे हिस्सा
नेशनल कुश्ती फेडरेशन कप में हरियाणा, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित 16 राज्यों के पहलावान हिस्सा लेंगे। इस कप में 15 वर्ष व 20 वर्ष तक के लड़के व लड़कियां अखाड़े में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का विशेष सत्कार किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने का विशेष प्रबंध किया गया हैं।
हरियाणा में 20 साल के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन
हरियाणा में करीब 20 साल के बाद इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का शुभरम्भ भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह करेंगे। इस प्रतियोगित में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को उनके माता-पिता के साथ सम्मानित किया जाएगा।
Kushti Mahakumbh
यह भी पढ़ें: Karnal ITI में आज 9 बजे से शुरू होगी काउंसिलिंग, 26 सितंबर तक चलेगी एडमिशन प्रक्रिया
यह भी पढ़ें: Sonali Phogat Funeral Today : हिसार में होगा सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार