Thursday, June 1, 2023
Homeहरियाणासिरसा: महिला के साथ मिलकर अपने ही सगे भाई को धमकी देकर...

सिरसा: महिला के साथ मिलकर अपने ही सगे भाई को धमकी देकर लूटा…

Date:

सिरसा /अमर सिंह जयंती

सिरसा में एक व्यक्ति  ने  महिला के साथ  मिलकर अपने ही सगे भाई को बंधक बना कर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है.  इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी  महिला और उमेश ( पीड़ित का भाई )  दोनों  को गिरफ्तार कर लिया है. और उनकर कब्जे से 50 हजार रुपये एक सोने की अंगूठी और सोने की चैन बरामद कर ली है. और आगे की जाँच की जा रही है. 

पीड़ित अरविन्द कुमार और उसका भाई उमेश दोनों  केटरिंग का काम करते थे, लेकिन अब उन्होंने अपना काम अलग कर लिया था. आरोपी महिला पहले इन दोनों भाइयो के साथ खाना बनाने का काम करती थी. आरोपी उमेश और पीड़ित अरविन्द के बीच प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है. आरोपी उमेश ने महिला से मिलाकर अपने ही भाई  को केटरिंग के बहाने  महिला के घर बुलाया और उसे  दुष्कर्म के मामले में फ़साने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की डिमांड की,  साथ ही  उसे बंधक बना कर उससे छीना झपटी भी की. 

इस मामले की जानकारी देते हुए सदर थाना इंचार्ज सुनीता रानी ने बताया कि उनके पास अरविन्द कुमार ने शिकायत दी थी अरोपी महिला  और उमेश को ग्रिफ्तार कर लिया है.  आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जायेगा सुनीता रानी ने बताया कि इस मामले में दो नाम और सामने आये है. जाँच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी अनुसार कार्यवाई की जाएगी. 

 

 

Latest stories

Related Stories