इंडिया न्यूज, Haryana (Ram Rahim Parole Updates) : डेरा सच्चा सौदा को कल जहां 40 दिनों की पैरोल मिल गई है, आज डेरा मुखी राम रहीम जेल से बाहर आया औा सीधा कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम रवाना हो गया है। इस दौरान डेरामुखी के साथ उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी मौजूद है।
एप्लिकेशन को लेकर हनीप्रीत और वकील पहुंचे थे जेल
राम रहीम की पैरोल के कागजातों को कार्रवाई को लेकर मुंहबोली बेटी हनीप्रीत और उसका अधिवक्ता रोहतक सुनारिया जेल पहुंचा था। मालूम रहे कि डेरामुखी राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले, छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में 20 साल की सजा काट रहा है।

जानिए कब-कब मिली पैरोल
आपको इस बारे में भी बताते हैं कि डेराप्रमुख को कब-कब और कितनी पैरोल मिली है। राम रहीम को साल 2022 में पहली बार 21 दिन की फरलो और 70 दिन की पैरोल मिली। इस दौरान 40 दिन की पैरोल पर तीन गाने भी लॉन्च किए। वह बरनावा आश्रम में पहले भी 2 बार पैरोल काट चुका है। आज फिर डेरामुखी रामरहीम को जनवरी 2023 के पहले माह में 40 दिन की पैरोल मिली।
राम रहीम के सामने सरकार दबी: अंशुल छत्रपति
वहीं राम रहीम की पैरोल को लेकर रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने सरकार पर सवाल खड़े किए। सरकार डेरे के सामने झुकी हुई है और राम रहीम अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहा है। सरकारी तंत्र उसके सामने दबा हुआ है।