Thursday, June 1, 2023
Homeहरियाणाकुरुक्षेत्रआढ़तियों की हड़ताल...राशन डिपो होल्डर संभालेंगे कमान

आढ़तियों की हड़ताल…राशन डिपो होल्डर संभालेंगे कमान

Date:

कुरुक्षेत्र/राजीव अरोड़ा

गेहूं की खरीद के बीच प्रदेश में कई जगह मंडी आढ़ती हड़ताल पर हैं…ऐसे में आढ़तियों की हड़ताल से निपटने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने कुरुक्षेत्र में 4 जगह राशन डिपो होल्डर से गेहूं की खरीद करवाने का फैसला किया है…इसके लिए राशन डिपो होल्डर्स को अस्थाई लाइसेंस भी दिये जा रहे हैं…मंडियों में गेहूं की खरीद को लेकर राशन डिपो होल्डर्स एसोसिएशन के उप प्रधान राज कुमार सिंगला ने कहा कि उनके पास लेबर नहीं… और न ही उन्हें मंडी में खरीद का सिस्टम पता है.

…तो अस्थाई लाइसेंस बनाए जा रहे हैं

ऐसे में उनपर फसल खरीद का काम जबरन थोपा जा रहा है…वहीं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने कहा कि, ये वैकल्पिक व्यवस्था है इसे तुरंत लागू नहीं किया जाएगा…अगर हड़ताल लंबी चलती है किसान को MSP देना पड़ता है तो अस्थाई लाइसेंस बनाए जा रहे हैं…इसके साथ ही डिपो होल्डर्स को तकनीकी सहयोग भी और जरूरी सामान भी मुहैया करवाया जाएगा…ऐसे में  राशन डिपो होल्डर्स के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है

Latest stories

Related Stories