Friday, March 24, 2023
HomeहरियाणाअंबालाBharat Jodo Yatra : हरियाणा में सड़कों पर गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों...

Bharat Jodo Yatra : हरियाणा में सड़कों पर गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़कें : जयराम रमेश

Date:

इंडिया न्यूज, Haryana (Bharat Jodo Yatra) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज हरियाणा में 5वां दिन है। आज यह यात्रा अंबाला के जंडली पुल के जरिए अंबाला शहर के सैनी भवन पहुंची है जहां जनता ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यहां मॉर्निंग ब्रैक किया। इसके बाद राहुल गांधी पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल जाएंगे।

वहीं यात्रा के दौरान प्रेस कान्फ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने संबोधन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सड़कों पर गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़कें हैं। यह प्रदेश के नाम पर कलंक है। पहले केंद्र सरकार की मीटिंग होती थी तो सबको कहा जाता था कि हरियाणा में जाकर सड़कें देखो और अपने राज्य में ऐसे बनाओ। अब आज हरियाणा में सड़कों की खस्ता हालत दिखी है।

यात्रा के दौरान अभिनेता राज बब्बर

Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

राहुल गांधी की घने कोहरे में यात्रा 6 बजे शाहपुर से शुरू हुई, जिसमें राहुल गांधी साथी यात्रियों के साथ घने कोहरे में पैदल चले। यात्रा के दौरान आज अभिनेता राज बब्बर भी दिखाई दे रहे हैं। अंबाला के बाद यह यात्रा हरियाणा-पंजाब सीमा (शंभू बॉर्डर से) पंजाब में एंट्री करेंगे।

यह भी पढ़ें : Covid News LIVE : देशभर में कोरोना के 121 नए मामले, इतने लोग दम तोड़ चुके

यह भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra : अंबाला शहर में भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Latest stories

Related Stories