Monday, March 27, 2023
HomeहरियाणाHooda Press Conference : राहुल गांधी की यात्रा को हरियाणा में मिली...

Hooda Press Conference : राहुल गांधी की यात्रा को हरियाणा में मिली कामयाबी : हुड्डा

Date:

  • भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

इंडिया न्यूज, Haryana (Hooda Press Conference) : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंन्द्र सिंह हुड्डा ने आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा को जबरदस्त कामयाबी मिली है। यात्रा के दौरान लाखों की तादाद में लोग शामिल हुए हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने हर वर्ग के लोगों से मुलाकात की है। किसान, मजदूर, कर्मचारी, पूर्व सैनिक, युवा, बेरोजगार, विद्यार्थी, सफाई कर्मी, चौकीदार और सरपंचों समेत कई प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी से मिले।

हरियाणा में दोमुंही सरकार

पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा में दोमुंही सरकार चल रही है। इस सरकार ने 3 गुणा महंगाई, 4 गुणा कर्जा, 5 गुणा अपराध और 6 गुणा भ्रष्टाचार बढ़ाया है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सरपंचों की पावर को भी खत्म कर दिया है। ई-टेंडरिंग के जरिए सरपंचों को दरकिनार किया जा रहा है।

प्रदेश की सड़कों की हालत खस्ता

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सड़कों की खस्ता हालत का सामना करना पड़ा। पूरे हरियाणा में राज्य सरकार की सड़कों की खस्ता हालत है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि खेल मंत्री संदीप सिंह को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। जब तक इस्तीफा नहीं देते, निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। वहीं उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौरान जब मंत्रियों पर कोई आरोप लगे तो उन्होंने भी इस्तीफा दिया था।

यह भी पढ़ें : Coronavirus Live Updates : जानिये भारत में आज आए इतने केस

यह भी पढ़ें : Panipat Gas Cylinder Leak Accident : गैस रिसाव से घर में लगी आग, दंपति सहित 4 बच्चों की मौत

Connect With Us : Twitter, Facebook

Latest stories

Related Stories