Sunday, May 28, 2023
HomeहरियाणाHaryana Heavy Storm : प्रदेश में तेज आंधी ने मचाया कहर, कई...

Haryana Heavy Storm : प्रदेश में तेज आंधी ने मचाया कहर, कई जगह पेड़ और खंभे गिरे

Date:

  • हरियाणा में तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त लोगों का करना पड़ा परेशानी का सामना

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Heavy Storm, चंडीगढ़ : हरियाणा में रात 1.30 बजे के लगभग तेज आंधी ने काफी कोहराम मचाया जिससे लोगों का जन जीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो दृश्य ही कुछ और था। गली और सड़कों पर मिट्‌टी ही मिट्‌टी और शेड-बोर्ड गिरे हुए थे। इतना ही नहीं सड़कों पर पेड़ और खंभे भी गिरे हुए थे जिस कारण बिजली आपूर्ति भी काफी देर तक बाधित रही।

सिरसा में गिरे 700 पेड़

बता दें कि बुधवार आधी रात आई अचानक अंधड़ के कारण वैसे तो पूरे प्रदेश में कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने का समाचार है, लेकिन सिरसा में प्रदेशभर में सबसे ज्यादा 700 पेड़ गिरे और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डबवाली में आई तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर कई वृक्ष टूटकर गिर गए और कई सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए। इतना ही नहीं कई खंभे भी क्षतिग्रस्त होकर सडक़ों पर गिर गए। कई जगहों पर अभी तक बिजली ठीक नहीं हुई है।

कैथल : कैथल में भी अधिकतर क्षेत्रों में बिजली और पानी की व्यवस्था बाधित हो गई। इस तूफान के कारण कलायत और गुहला-चीका क्षेत्र में काफी नुकसान का अंदेशा है। वृक्ष गिरने के कारण कईं मार्गों पर यातायात प्रभावित भी रहा। सुबह के समय वन विभाग के कर्मचारियों ने वृक्षों को हटाया। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी बिजली सुचारू नहीं हो पाई।

इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, भिवानी, हिसार में भी अचानक आई तेज आंधी के कारण काफी परेशानी हुई। अनेक सड़कें अभी भी ऐसी है जहां पेड़ गिरे हुए हैं। बिजली के खंभों के कारण आपूर्ति भी बाधित है जिस कारण जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त होकर रह गया है।

यह भी पढ़ें : MP Ratan Lal Kataria Passed Away : नहीं रहे भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया, अंतिम संस्कार आज

Latest stories

Related Stories