Saturday, June 3, 2023
HomeहरियाणाHaryana Weather Todays Update : अंबाला सहित प्रदेश में आज कई जगह...

Haryana Weather Todays Update : अंबाला सहित प्रदेश में आज कई जगह रहेगी तेज आंधी और बूंदाबांदी

Date:

India News, इंडिया न्यूज, Haryana Weather Todays Update, चंडीगढ़ : हरियाणा में इन दिनों मौसम अपने कई रूप दिखा रहा है। मई माह खत्म होने को है और बादलों की भी आंख मिचौली जारी है। एक दिन धूप रहती है तो अगले दिन ही बादल बन जाते हैं और फिर तेजी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखी जाती है।

आईएमडी (IMD) चंडीगढ़ की मानें तो आज से एक बार फिर एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में नजर आएगा जिस कारण प्रदेश के कई स्थानों पर तेज आंधी, गरज-चमक और बूंदाबांदी जारी रहेगी। 26 मई को उत्तर हरियाणा के जिलों अंबाला, कैथल, करनाल व कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला में कुछ स्थानों पर गरज चमक, आंधी की संभावना जताई गई है। 27 व 28 मई काे भी इन जिलों में अधिकतर स्थानों पर ऐसी ही संभावना जताई गई है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रकृति ने मई में भी लोगों को बचाए रखा है। वर्ना मई में तो प्रचंड गर्मी अपने तेवर दिखा देती है। उधर दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व हरियाणा के जिलों महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत और पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद व चरखी दादरी में 26 मई शुक्रवार को अधिकतर मौसम खराब रहेगा।

यह भी पढ़ें : Haryana CM on PM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा : मनोहर लाल

Latest stories

Related Stories