Monday, March 27, 2023
HomeहरियाणाBig Mishap in Hisar : गीजर गैस लीक होने से दो मासूम...

Big Mishap in Hisar : गीजर गैस लीक होने से दो मासूम भाईयों की मौत

Date:

इंडिया न्यूज, Haryana (Big Mishap in Hisar) : अक्सर कई बार देखा गया है कि हमारी सुविधाएं ही हमारे लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। जी हां ऐसा ही कुछ देखने में आया है हरियाणा के जिला हिसार में। यहां एक घर में गीजर की गैस में रिसाव गया गया जिसकी चपेट में आने से दो सगे भाईयों ने दम तोड़ दिया।

जल्दबादी के चक्कर में एकसाथ बाथरूम में नहा रहे थे

जानकारी के अनुसार तिलक बाजार की श्याम वाली गली में के एक मकान में दो भाई सोहम (13) और माधव (8) रिश्तेदारी में कहीं शादी में जल्दबाजी के चक्कर में दोनों एक साथ ही बाथरूम में नहा रहे थे कि नहाते-नहाते कब दोनों भाई गैस की चपेट में आ गए मालूम ही नहीं हो सका।

दम घुटने के कारण दोनों बेहोश हो गए। जैसे ही परिजनों ने दोनों को बाथरूम में गिरा पाया तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

ये भी पढ़ें:  Earthquake in Syria and Turkey : सीरिया और तुर्की में भूकंप ने मचाई तबाही, 187 की मौत

Connect With Us : Twitter, Facebook

Latest stories

Related Stories