Sunday, June 4, 2023
HomeहरियाणाअंबालाDIG अशोक कुमार की सेवा बहाल की गई, कपिल विज से विवाद...

DIG अशोक कुमार की सेवा बहाल की गई, कपिल विज से विवाद के बाद सस्पेंड हुए थे अशोक

Date:

अंबाल/

गृह मंत्री अनिल विज के भाई कपिल विज के साथ हुए विवाद के बाद सस्पेंड किए गए DIG अशोक कुमार की बहाली हो गई है. आपको बता दें अशोक कुमार को एक बार फिर अंबाला रेंज में ही तैनात किया गया है।

गृह विभाग के मुख्य सचिव ने किया तैनात

रिपोर्ट के अनुसार अशोक कुमार को विजिलेंस में डीआईजी के पद पर ही तैनात किया गया है. उनकी तैनाती के आदेश गृह विभाग के मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा की तरफ से जारी हुए हैं. बता दें कि कपिल विज के साथ अशोक कुमार का फरवरी के महीने में विवाद हुआ था. और 7 फरवरी को सरहिंद क्लब में एक बर्थ-डे पार्टी के दौरान डीआईजी विजिलेंस अशोक कुमार और कपिल विज के बीच विवाद हो गया था।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

विवाद के चलते कपिल विज की शिकायत पर कैंट पुलिस ने डीआईजी पर मारपीट, धमकाने और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था. मामला दर्ज होने के बाद 9 फरवरी को डीआईजी को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए गए थे. जिनकी बहाली के आदेश अब दे दिए गए हैं और डीआईजी विजिलेंस के पद का कार्यभार सौंपा गया है।

Latest stories

Related Stories