Saturday, March 25, 2023
HomeमनोरंजनRam Charan meets Priyanka Chopra : प्री-ऑस्कर्स पार्टी से पहले प्रियंका चोपड़ा...

Ram Charan meets Priyanka Chopra : प्री-ऑस्कर्स पार्टी से पहले प्रियंका चोपड़ा के घर पहुंचे राम चरण

Date:

इंडिया न्यूज,(RRR star Ram Charan meets Priyanka Chopra in USA): बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिका में प्री-ऑस्कर पार्टी रखी। जहां ऑस्कर 2023 में नॉमिनेट हुए सितारों के लिए रंग-बिरंगी रात सजाई गई थी। प्री-ऑस्कर पार्टी में शामिल होने के लिए सुपरस्टार राम चरण भी पत्नी उपासना के साथ यहां पहुंचे। लेकिन पार्टी में मेहमान बनने से पहले राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ प्रियंका चोपड़ा से मिले। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा संग राम चरण ने खिंचवाई तस्वीरें

फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ हुई इस मुलाकात के बाद टॉलीवुड सुपरस्टार राम चरण ने उनके साथ अपनी तस्वीरें क्लिक करवाईं। साथ में उनकी पत्नी उपासना भी मौजूद थीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लंबे वक्त बाद अपनी फिल्म जंजीर के को-स्टार राम चरण संग फैंस खुशी से झूमते नजर आए। लंबे वक्त बाद ये दोनों सितारे एक साथ दिखे हैं।

टॉलीवुड सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात के बाद की ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। आपको बता दें कि फिल्म स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस दौरान उपासना के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा था।

प्रियंका चोपड़ा के साथ पार्टी में पहुंचे थे निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में होने वाली इस खास प्री-ऑस्कर पार्टी का आयोजन किया था। जहां ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए सितारों ने शिरकत की। प्रियंका चोपडा़ के साथ इस पार्टी में उनके पति निक जोनस भी पहुंचे थे। प्रियंका चोपड़ा की इस प्री ऑस्कर्स पार्टी में हिस्सा लेते हुए राम चरण और उपासना की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं।

यह भी पढ़ें : ‘Pop Kaun’ Trailer : सतीश कौशिक के आखिरी शो ‘पॉप कौन’ का ट्रेलर रिलीज, वीडियो देखकर फैन्स हो गए इमोशनल

Connect With Us : Twitter, Facebook

Latest stories

Related Stories