Friday, March 24, 2023
HomeमनोरंजनRakhi Sawant Mother Passed Away: राखी सावंत की मां का हुआ निधन,...

Rakhi Sawant Mother Passed Away: राखी सावंत की मां का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहा था ब्रेन ट्यूमर का इलाज

Date:

इंडिया न्यूज,(Rakhi Sawant Mother Passed Away): राखी सावंत हमेशा से ही सभी का मनोरंजन करती नजर आई हैं, लेकिन आज यानी 28 जनवरी उनके लिए काफी दुखद साबित हुआ अभिनेता की मां जया सावंत का निधन हो गया है। राखी की मां जया सावंत पिछले कई दिनों से टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती थीं। वह कैंसर और ब्रेन ट्यूमर से लड़ रही थीं। राखी के पति आदिल खान दुर्रानी ने जया सावंत के निधन की खबर की पुष्टि की है।

जया सावंत का निधन

कई दिनों से राखी सावंत को अस्पताल में मां से मिलने के दौरान स्पॉट किया जा रहा था। फैंस लगातार उनकी मां के बेहतर स्वास्थ्य की दुआ कर रहे थे। इतना ही नहीं राखी अपने फैन्स से गुजारिश भी करती थीं कि मां के जल्दी ठीक होने की दुआ करें। लेकिन किसे पता था कि 28 जनवरी राखी के लिए एक दुखद दिन होने वाला है। राखी पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

राखी सावंत जब कुछ दिनों पहले मराठी बिग बॉस से बाहर निकलीं तो उन्हें अपनी मां की हालत के बारे में पता चला। वह बिग बॉस का घर छोड़कर सीधे अस्पताल चली गईं। यहां से राखी सावंत ने लाइव सेशन कर फैन्स को मां की तबीयत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रोते हुए बताया था कि उनकी मां को कैंसर के बाद ब्रेन ट्यूमर हो गया था। अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद राखी ने आदिल से अपनी शादी के बारे में बताया जो फैंस के लिए एक और झटका था।

यह भी पढ़ें : MahaShivratri 2023 Date: इस साल महाशिवरात्रि कब है? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि

Connect With Us : Twitter, Facebook

Latest stories

Related Stories