इंडिया न्यूज, India Corona Cases Update : देशभर में प्रतिदिन कोरोना के केसों में घटता-बढ़ता ग्राफ दिखाई दे रहा है। लेकिन कल के मुकाबले आज मामलों में कमी देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 6,168 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं जोकि कल की अपेक्षा कम हैं। वहीं कोरोना से 24 घंटों में 9,685 लोग रिकवर भी हुए हैं।दैनिक सकारात्मक दर 1.94 प्रतिशत तक पहुंची चुकी है।
इतने लोगों ने गंवाई जान
मौत का अभी तक का कुल आंकड़ा 52,7,932 तक पहुंच गया है। 24 घंटों में 21 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 38 लाख के पार पहुंच गई है। इस समय रिकवरी रेट 98.68% है। देशभर में अब तक कुल 212.75 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है।
यह भी पढ़ें : Haryana Corona Update: हरियाणा में पिछले 24 घंटे में मिले 219 नए कोरोना मामले
देश में कुल इतने एक्टिव केस
आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में आज एक्टिव केस में भी कमी आई है फिलहाल एक्टिव केस 59,210 हो गए हैं। 1 सितंबर को एक्टिव मरीजों की संख्या 62,748 थी।
विश्व में पहला केस
विश्व में कोरोना के पहले मामले के बारे में बताए तो 17 नवंबर, 2019 से पूरे विश्व ने कोरोना महामारी का दंश झेला है। 2019 में आई पहली लहर, 2020 में दूसरी और फिर 2021 में तीसरी लहर ने सबको काफी ज्यादा प्रभावित किया। चीन के शहर वुहान में पहला केस पाया गया था। कोरोना के तीनों दौर में न जानें कितने लोगों को अपने परिवार के सदस्यों को खोना पड़ा और आज भी देखा जाए तो विश्व में कोरोना का जड़ से खात्मा नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें : INS Vikrant 2022 : देश को समर्पित आईएनएस विक्रांत, नौसेना की ताकत बढ़ेगी : प्रधानमंत्री